{"_id":"6972863e3c635f27b70fcd4c","slug":"tomorrow-the-minister-in-charge-can-inaugurate-one-lane-of-kailguwan-overbridge-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-150363-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कल प्रभारी मंत्री कर सकते हैं कैलगुवां ओवरब्रिज की एक लेन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कल प्रभारी मंत्री कर सकते हैं कैलगुवां ओवरब्रिज की एक लेन का शुभारंभ
विज्ञापन
- अब ओवरब्रिज चालू होने का इंतजार, दूसरी लेन का काम भी हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कैलगुवां ओवरब्रिज की एक लेन बनकर तैयार हो गई है और इसका शुभारंभ 24 जनवरी को जनपद में आ रहे प्रभारी मंत्री दानिश रजा अंसारी कर सकते हैं। इधर, एनएचएआई ने दूसरी लेन का सड़क निर्माण का काम भी शुरू कर दिया है, जिसके इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एनएच-44 हाईवे पर कैलगुवां चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण कर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने स्थलीय निरीक्षण कर 15 जनवरी तक काम पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए थे लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। जिस पर मंडलायुक्त ने 15 जनवरी को पुन: स्थलीय निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जल्द एक लेन पर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम सत्यप्रकाश ने स्वयं मौके पर जाकर कार्य की प्रगति लेते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करने को कहा। डीएम ने ओवरब्रिज का काम 22 जनवरी तक पूरा करके यह ब्रिज आमजन को खोलने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए। इसके चलते यहां ओवरब्रिज के काम की गति बढ़ा दी गई और अब ओवरब्रिज की एक लेन बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है और ओवरब्रिज की यह एक लेन अब 24 जनवरी को प्रभारी मंत्री के आने पर पर वाहनों का संचालन शुरू किया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -
कैलगुवां हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की एक लेन बनकर तैयार हो गई है। यह जल्द ही आमलोगों के लिए वाहनों के लिए खोल दी जाएगी।
-तनवीर सहरावत, परियोजना निदेशक, एनएचएआई