{"_id":"6840978b59dfa36a6205b42d","slug":"toilets-at-railway-station-have-been-locked-for-a-long-time-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-136521-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर शौचालय में लंबे समय से पड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर शौचालय में लंबे समय से पड़ा ताला
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर शौचालय में एक महीने से भी अधिक समय से ताला पड़ा हुआ है। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
रेल यात्रियों के लिए स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, कैंटीन और प्रतीक्षालय आदि की व्यवस्था है। प्लेटफार्म दो पर दोनों फुटओवरब्रिज के मध्य शौचालय बनाया गया है। यहां महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग दिशा में गेट व व्यवस्थाएं हैं। शौचालय में पानी के लिए टंकी भी बनाई गई है। यह शौचालय पे एंड यूज के आधार पर बनाया गया है, लेकिन लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे खासकर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी समस्या होती है।
कई बार तो बच्चों को शौचक्रिया के लिए प्लेटफार्म के किनारे या तीन नंबर प्लेटफार्म पर पटरियों के किनारे बैठने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन आने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार संगठनों ने रेलवे से शौचालय खोले जाने की मांग की है, लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- --
ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर शौचालय के लिए नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बाद शौचालय यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
-मनोज कुमार, पीआरओ, रेलवे।