फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Today will be a world record for planting

आज बनेगा पौधरोपण का वर्ल्ड रिकार्ड

Mon, 11 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Today will be a world record for planting
d m nirikchn, lalitpur news - फोटो : amar ujala, jhansi news
ललितपुर। सोमवार को एक दिन में 81 ग्रामों के अंतर्गत 141 स्थलों पर 17.83 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विभिन्न वन ब्लाक का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं।
विज्ञापन


प्रदेश में 11 जुलाई को 6500 स्थलों पर पांच करोड़ पौधों का रोपण कर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने ग्राम वीघा महावत, ककड़ारी, बरौदा डांग वन ब्लाक में जाकर तैयारियोें का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया एवं कार्य में सहयोग करने को कहा। वन विभाग के प्रभागीय निदेशक वी के जैन ने बताया कि श्रमिकों की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन


पौधरोपण में लगभग 60 हजार श्रमिक कार्य करेंगे। इसके लिए लगभग एक हजार शिक्षक आडिटर एवं गवाह बनेंगे। निकटवर्ती ग्राम के सभी एएनएम व डॉक्टरों को प्राथमिक चिकित्सा के उपचार के लिए ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि आसपास के विद्यालयों के छात्र- छात्राएं भी कार्यक्रम में भाग लेंगे, इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हो रहे पौध रोपण की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेंज स्तर एवं प्रभागीय कार्यालय में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ग्राम वीघा महावत टोल प्लाजा के पास पौधरोपण करेंगे। उनके साथ अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी मौजूद रहे। 

पौधरोपण आज 
 प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश में एक साथ होने वाले पौधरोपण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पौधरोपण आज 11 जुलाई को होगा। 
तालबेहट क्षेत्र के 17 चयनित स्थानों पर 2,42, 625 पौधे रोपे जाएंगे। इसमें ग्राम सरखड़ी, विरधा, कंधारी खुर्द, हंसार कलां, ककरेला, ककड़ारी, छिपाई भाग एक व दो, दौलता, गेवरा गुंदेरा, कड़ेसरा कलां, हर्षपुर, नत्थी खेड़ा, जमालपुर और सायपुर शामिल हैं।


इसके अलावा माताटीला वन रेंज में 12 स्थानों पर 1,39,313 पौधे रोपे जाएंगे। इसमें ग्राम पिपरा भाग 1, 2, 3, 4, गजौरा, धुरवारा, बिजरौठा भाग 1,2,3 और राजपुर शामिल हैं। पौधरोपण में मुख्य रूप से शीशम, सागौन, नीम, कंज, अर्जुन, इमली, महुआ, जामुन, बेला, बहेडी, पीपल आदि के  पौधे रोपे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed