फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Today Modi's trumpet is ringing from Pakistan to America: Sakshi

आज पाकिस्तान से अमेरिका तक बज रहा मोदी का डंका : साक्षी

Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Today Modi's trumpet is ringing from Pakistan to America: Sakshi
ललितपुर-जखौरा-बानपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि पांच सौ साल से हमारा समाज राममंदिर का सपना पाल कर संघर्ष करता आ रहा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही यह संभव हो सका कि भव्य राममंदिर बना और हमारे आराध्य रामलला, मंदिर में विराजमान हुए। आप के वोट की ताकत से आज पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक मोदी का डंका बज रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पं अनुराग शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का आह्वान किया। वह बृहस्पतिवार को जखौरा और बानपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय कश्मीर में यह हालत थी कि हम लाल चौक में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा पाते थे। हिंदू समाज पर लगातार प्रहार हो रहे थे और उन्हें पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा था लेकिन अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में पूर्ण शांति है और सारी घाटी भारत माता के नारों से गूंज रही है। एक समय आतंकवादी सीमा पार से आकर कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम देकर और निर्दोष व्यक्तियों की जान लेकर पाकिस्तान भाग जाते थे लेकिन आज स्थिति यह है कि एक तो आतंकवाद की घटनाएं नाम मात्र रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा कि देश में जो विकास 65 साल में नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री के 10 साल के कार्यकाल में हुआ है। हर घर नल जल योजना के तहत जन-जन तक पानी पहुंचाया जा रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज खोल कर स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था की जा रही है। जखौरा में कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम नरवरिया बड्डे और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीराम राजपूत ने किया। मौके पर बानपुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा,लोधी समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपमा लोधी, डॉ. आशीष रावत, अनिल नायक, प्रदीप चौबे, विधानसभा संयोजक गंधर्व सिंह लोधी, सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार लोधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed