फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Today burn depak in house

आज घर की लाइटें बंद कर जलाए दीपक

Sat, 04 Apr 2020 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Today burn depak in house
ललितपुर। आज पांच अप्रैल को रात नौ बजे, 9 मिनट के लिए घर की सभी लाइटें बंद करके दरवाजे या बालकनी पर खड़े होकर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाए और एक जगह एकत्रित न हो। हमें मिलकर कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसे हमारी एकता की ताकत के प्रकाश का परिचय कराना है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने यह अपील प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों से की है।
विज्ञापन

इस समय समूची दुनियां में वैश्विक महामारी कारोना-19 का कहर जारी है। लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसका इलाज या टीका अब तक खोजा नहीं जा सका है, ऐसे में सिर्फ सावधानी बरतते हुए ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए गए 21 दिन के लॉकडाउन में पूरा सहयोग करना हम सभी का दायित्व है। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। यदि दूध, सब्जी आदि लेने जाना भी है तो मुंह पर मास्क एवं दस्ताने का उपयोग अवश्य करें। बाहर से जब घर में प्रवेश करें तो हाथ-पैर धोना न भूलें, सतर्कता बरतें। छात्र/छात्राओं से कहा गया है कि घर बैठकर ऑनलाइन क्लासेज से पढ़ाई करें। घर पर ही क्रिएटिव आइडियाज निकालकर कुछ क्रिएटिव एक्टिीविटीज करते रहे और अभिभावक भी अपने बच्चों को पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर रहते हुये हर एक घंटे में अपने हाथों को 20 सेकेंड तक अवश्य धौएं और लगातार गरम पानी पीते रहें। पांच अप्रैल को रात नौ बजे, नौ मिनट के लिए घर की सभी लाइटें बंद करके, दरवाजे या बालकनी पर खड़े होकर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed