फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Today 26158 householders will be distributed in 199 villages

199 ग्रामों में 26158 घरौनी आज की जाएगी वितरित

Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Today 26158 householders will be distributed in 199 villages
ललितपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रदेश के 15 हजार ग्रामों में तैयार की गईं 20 लाख घरौनियों का बटन दबाकर डिजिटल वितरण करेंगे। इसमें जिले की पांच तहसीलों के 199 ग्रामों में 26158 घरौनी भी शामिल हैं। एडीएम ने बताया कि तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से ग्रामीण आबादी को अत्याधुनिक ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण करके ग्रामीण परिसंपत्तियों का नक्शा बनाए जाने एवं समस्त ग्रामीण परिवारों को उनके स्वामित्व वाली संपत्तियों, भवन आदि का प्रमाण पत्र दिए जाने के लिए जनपद में ‘स्वामित्व योजना’ का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद में ड्रोन सर्वे एवं फीडिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद में 608 ग्रामों के सापेक्ष 365 ग्रामों में 23195 घरौनी पूर्व में वितरण की जा चुकी हैं। 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद तालबेहट तहसील क्षेत्र के 98 ग्रामों में 12643 घरौनी, सदर क्षेत्र के 71 ग्रामों में 10637 घरौनी, महरौनी तहसील क्षेत्र के 17 ग्रामों में 2257 घरौनी, मड़ावरा तहसील क्षेत्र के 12 ग्रामों में 531 घरौनी और पाली तहसील क्षेत्र के एक ग्राम में 88 घरौनी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed