{"_id":"6980e9ae696d4446c107bc3a","slug":"to-find-out-the-cause-of-death-of-the-villager-the-viscera-was-preserved-and-sent-for-examination-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150978-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्रामीण की मौत का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्रामीण की मौत का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
ग्राम अड़वाहा में खेत पर मृत अवस्था में मिला था ग्रामीण, विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया बिसरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम अड़वाहा में खेत पर मृतावस्था में मिले ग्रामीण के शव का पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।
थाना जखौरा के ग्राम अड़वाहा के मजरा कोड़रन निवासी 52 वर्षीय राजाराम शनिवार को अपने खेत पर अचेतावस्था में पड़ा मिला था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने सर्पदंश से मौत की आशंका जताई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह सही न आने के कारण उसका बिसरा सुरक्षित किया गया। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि बिसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।