{"_id":"57250cf04f1c1b3969a9276b","slug":"tikamgarh-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम सिग्नल पर सवा दो घंटे खड़ी रही टीकमगढ़-पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम सिग्नल पर सवा दो घंटे खड़ी रही टीकमगढ़-पैसेंजर
lalitpur
Updated Sun, 01 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। टीकमगढ़ रेल मार्ग पर चलने वाली एक मात्र झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन आए दिन लेट हो रही है। कभी इंजन फेल तो कभी सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन के घंटों लेट हो जाने का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। शनिवार को पैैसेंजर ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण सवा दो घंटे तक होम सिग्नल पर खड़ी रही, जिससे रेल यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
ललितपुर से टीकमगढ़ रेल मार्ग पर रेलवे द्वारा वर्तमान में एक मात्र ट्रेन झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन का ही संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन संचालित होने से टीकमगढ़ व आसपास के लोग ललितपुर पहुंचते हैं और यहां से दोपहर में भोपाल की ओर जाने वाली पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ व अन्य ट्रेनों में यात्रा करते हैं। लेकिन, इस पैसेंजर ट्रेन के आए दिन लेट होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। कभी इस ट्रेन का इंजन फेल हो जाता है, तो कभी ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलते हैं, जिससे यह ट्रेन घंटों लेट हो जाती है।
शनिवार की दोपहर टीकमगढ़ से ललितपुर की ओर आने वाली टीकमगढ़-झांसी पैसेंजर बिरारी रेलवे स्टेशन से 12.30 बजे चलकर ललितपुर के होम सिग्नल (सिद्घन मंदिर) स्थित रेल मार्ग पर कुछ ही देर में आकर खड़ी हो गई। इसका कारण ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी कर दी गई थी और पैसेंजर ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया, जिसके चलते यह ट्रेन सवा दो घंटे तक होम सिग्नल पर ही खड़ी रही। इसके बाद दोपहर 3.05 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच सकी। ट्रेन के इतनी लेट हो जाने से यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पंजाब मेल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छूट जाने से परेशान लोग रेलवे को कोसते नजर आए।