फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tight security arrangements for CM's visit; police personnel briefed.

Lalitpur News: सीएम दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

Sat, 20 Jun 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements for CM's visit; police personnel briefed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर के प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग देकर मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने पुलिसकर्मियों से पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने वीवीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस पुलिसकर्मी को जहां ड्यूटी सौंपी गई है, वह पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ उसका निर्वहन करे। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, एसडीएम सदर मनीष कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------

आज सुबह सात बजे से लागू रहेगा यातायात डायवर्जन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से भारी वाहनों का प्रवेश और निकास पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-वर्णी चौराहा से कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए तुवन चौराहा स्थित मुख्य प्रवेश द्वार तक का मार्ग नो-ट्रैफिक जोन रहेगा।
-रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों को वर्णी चौराहा से डैम रोड-करीमनगर मार्ग होते हुए सावरकर चौक की ओर भेजा जाएगा।
-गोविंदनगर से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों को सदर कांटा से डायवर्ट कर पानी की टंकी, अभिलाषा और सदनशाह मार्ग से निकाला जाएगा।
-कोतवाली सदर, साईं मंदिर और महिला थाना मार्ग से तुवन चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-स्वयंवर मैरिज गार्डन और छोटी नहर की ओर से आने वाले वाहनों को तुवन चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें वर्णी चौराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
-एचके टेलर की ओर से आने वाले वाहनों को करीमनगर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
-वर्णी चौराहा और जिला न्यायालय प्रवेश द्वार से कलेक्ट्रेट मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को डैम रोड और बीएसपी कार्यालय-छोटी नहर मार्ग की ओर भेजा जाएगा।


--------------------------

वाहनों के लिए यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
बसों की पार्किंग गिन्नौट बाग और अभिलाषा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मैदान में होगी।
हल्के और मध्यम वाहनों के लिए रिमझिम गार्डन तथा आवश्यकता पड़ने पर इलाइट चौराहा स्थित एमईएस ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वीआईपी वाहनों के लिए फूटा बंगला परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed