{"_id":"5eff772e8ebc3e4342527736","slug":"tiddigroup-entry-farmer-upset-lalitpur-news-jhs170629424","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टिड्डीदल के दस्तक ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टिड्डीदल के दस्तक ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन
खेत में फसल के पौध देखाते किसान
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मानसून की पहली बारिश में ही किसानों ने खरीफ की फसल की बुवाई कर दी है। खेतों में कुछ पौधे नजर आने लगे हैं, लेकिन जिले में लगातार टिड्डीदल के दस्तक देने से किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है।
जिले में बीते माहों से लगातार टिड्डीदल मध्यप्रदेश की सीमाओं से आकर दस्तक दे रहा है। अब तक खेतों में फसल नहीं होने से कोई नुकसान नहीं हो रहा था, लेकिन मानसून आने के बाद किसानों ने खरीफ की बुवाई कर दी है, जो खेतों में उग आई है। वर्तमान में खेतों में उड़द, सोयाबीन, मक्का की फसलें नजर आने लगी हैं। ऐसे में किसानों को टिड्डीदल से फसलों केे नष्ट करने की चिंता सताने लगी है। किसान मान रहे हैं कि यदि अब टिड्डी दल ने दस्तक दी तो फसल पूरी तरह से नष्ट कर देंगे।
खेतों में खरीफ की फसल में उड़द की बुवाई कर दी है। फसल उग भी आई है, लेकिन टिड्डियों के दल के आने का खतरा सता रहा है। - हरीराम रैकवार
सोयाबीन की फसल उगी, लेकिन टिड्डीदल के आने से फसल नष्ट होने का डर बना हुआ है। - प्रकाश विश्वकर्मा
मध्यप्रदेश से आ रहे टिड्डीदल को सीमा पर ही नष्ट किया जाए, जिससे फसलों को बचाया जा सके। नहीं तो फसल नष्ट हो जाएगी। - ईश्वर प्रजापति
टिड्डियों के दल को लेकर विशेष कदम उठाए जाएं, रसायन का छिड़काव कर समाप्त किया जाए। फसलों को बचाया जा सके। - लखन कुमार
टिड्डीदल से कृषि विभाग लगातार अलर्ट बना हुआ है। दल के आने पर विभागीय कर्मचारी व किसानों के सहयोग से भगाया जा रहा है। रसायन का छिड़काव कर नष्ट भी किया जा रहा है। - गौरव यादव , जिला कृषि अधिकारी