{"_id":"69fcf117249d8381e804402e","slug":"three-youths-drown-in-canal-brother-in-law-injured-referred-to-jhansi-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155992-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर होने पर भेजा गया झांसी मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर होने पर भेजा गया झांसी मेडिकल कॉलेज
Fri, 08 May 2026 01:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:37 AM IST
सार
नहर के रपटे पर नहाते समय एक युवक का पैर काई पर आ गया और वह फिसलकर तेज बहाव वाले पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए साथ में आए दो अन्य युवक भी कूद पड़े। देखते ही देखते तीनों युवक पानी में डूब गए।
विज्ञापन
हर्षपुर गावं की नहर जिसमें हादसा हुआ व घायल को अस्पताल भेजता प्रशासन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
तालबेहट क्षेत्र के ग्राम हर्षपुर में बृहस्पतिवार को राजघाट नहर में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने पर उसे बचाने कूदे दो अन्य युवक भी तेज बहाव में बह गए। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में बहनोई घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। मृतकों में मिथुन (30) और धर्मेंद्र (28) निवासी ग्राम प्रानपुरा, चंदेरी, मध्य प्रदेश तथा धीरज (25) निवासी ग्राम बस्त्रावन शामिल हैं। तीनों रिश्ते में चचेरे और ममेरे भाई थे।
काई पर पैर आने से हुआ हादसा
मृतक मिथुन के साले केशव के मुताबिक मिथुन और उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र बुधवार को अपने मामा के यहां ग्राम बस्त्रावन थाना बार में शुभम की शादी में शामिल होने आए थे। वहां से दोनों भाई नीरज, रामनिवास और ममेरे भाई धीरज के साथ अपने बहनोई जगदीश के घर ग्राम हर्षपुर पहुंचे थे। यहां मिथुन, धर्मेंद्र, धीरज, नीरज, विशाल, रामनिवास और राजकुमार अपने बहनोई जगदीश के साथ गांव से होकर निकली राजघाट नहर पर सुबह 11 बजे नहाने चले गए। नहर के रपटे पर नहाते समय धीरज का पैर काई पर फिसल गया और वह तेज बहाव वाले पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए मिथुन और धर्मेंद्र भी नहर में कूद पड़े। रपटे से नीचे गिरते पानी के कारण नहर में बहाव काफी तेज था। देखते ही देखते तीनों युवक डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में बहनोई जगदीश भी नहर में कूद गया, लेकिन वह भी बहाव में फंस गया।
ग्रामीणों ने निकाला बाहर
बाहर खड़े नीरज, विशाल, रामनिवास और राजकुमार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद चारों को नहर से बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मिथुन, धर्मेंद्र और धीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल जगदीश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मिथुन दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र है। धर्मेंद्र तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था तथा उसके भी एक पुत्र है। वहीं, धीरज तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।
विज्ञापन
बिना गाजे-बाजे के निकली बरात
मृतक धीरज निवासी ग्राम बस्त्रावन के चचेरे भाई शुभम उर्फ गोलू की शादी थी। बुधवार को घर में प्रीतिभोज का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रानपुरा से उसके बुआ पक्ष के लोग आए थे। बृहस्पतिवार को शुभम की बरात जानी थी, लेकिन हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। इसके चलते बरात बिना गाजे-बाजे के गंतव्य के लिए रवाना हुई।
नहर में युवकों के डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों को बाहर निकाला गया। सीएचसी में तीन युवकों को मृत घोषित किया गया, जबकि चौथे युवक का उपचार चल रहा है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।- रक्षपाल सिंह, सीओ महरौनी/प्रभारी सीओ, तालबेहट