फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three students of class 12th of 106 year old Sanskrit school will appear in the board examination.

Lalitpur News: 106 वर्ष पुराने संस्कृत विद्यालय के कक्षा 12वीं के तीन छात्र होंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल

Thu, 01 Feb 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three students of class 12th of 106 year old Sanskrit school will appear in the board examination.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 106 वर्ष पुराने एकमात्र संस्कृत विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत तीन छात्र इस वर्ष संस्कृत बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। 15 फरवरी से 10 व 12वीं की शुरू हो रही परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल में वर्ष 1917 से राजकीय मान्यता प्राप्त श्रीमहावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। जनपद का एकमात्र संस्कृत विद्यालय एक एकड़ में बना है और इसका संचालन प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में इस विद्यालय में 84 छात्र हैं। सर्वाधिक छात्र कक्षा 6, 7 और 8 में हैं। इस शैक्षिक सत्र में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा कार्यक्रम संचालित हुआ। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। इस संस्कृत विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत तीन छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

--------
लक्ष्मीचंद्र रईस ने की थी विद्यालय की स्थापना
संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए लक्ष्मीचंद्र रईस ने साढूमल में महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की थी। विद्यालय का संचालन करने के लिए प्रबंध समिति बनाई थी। वर्तमान में समिति के प्रबंधक कमल कुमार जैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एक भी सरकारी शिक्षक नहीं तैनात
संस्कृत विद्यालय में एक प्रधानाचार्य और चार सहायक अध्यापक के पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक भी सरकारी शिक्षक तैनात नहीं है। विद्यालय प्रबंध समिति ने शिक्षण कार्य के लिए एक प्रधानाचार्य व छह शिक्षक को तैनात कर रखा है।

-------
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में यहां के कक्षा 12वीं के तीन छात्र शामिल होंगे। अभी परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं हुआ है। परीक्षा से पूर्व की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।
राजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य, महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed