{"_id":"6872b48cdbb734ce3d092c24","slug":"three-secondary-schools-have-less-than-50-students-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138940-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माध्यमिक के तीन विद्यालयों में 50 से भी कम छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माध्यमिक के तीन विद्यालयों में 50 से भी कम छात्र
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के तीन ऐसे माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें 50 से कम का छात्रांकन है। शासन स्तर से सूची जारी होने के बाद इन विद्यालयों में छात्रांकन बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के 39 राजकीय विद्यालय हैं, इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल और आठ राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। विद्यालयों में बीस हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाल में शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के ऐसे विद्यालय जिनमें 50 से कम का छात्रांकन है, उन्हें नजदीक के विद्यालय में मर्ज कर दिया है। अब शिक्षा विभाग ने ऐसे माध्यमिक विद्यालयों की जनपद वार सूची भी जारी की है, जिनमें 50 से कम का छात्रांकन है। इस सूची में तीन विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें 50 से कम छात्र हैं। राजकीय बालिका हाईस्कूल सिंगेपुर में 41 बालिकाएं हैं, जबकि राजकीय बालिका हाईस्कूल सतरवांस में 46 और राजकीय बालिका हाईस्कूल में 50 छात्राएं हैं। शासन ने इन विद्यालयों में छात्राें की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विशेष कार्यक्रम आयोजित कराकर अधिक से अधिक प्रवेश कराए जाएंगे।