फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three rapist people jail in lalitpur

तीन दुष्कर्मियों को भेजा जेल

Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three rapist people jail in lalitpur
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसी तरह बार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ बलात्कार करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पांच महीने पूर्व थाना बार के ग्राम कठवर निवासी राघवेंद्र यादव के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को शहर कोतवाल संजय कुुमार शुक्ला के नेतृत्व में एसएसआई सियाराम वर्मा व उनकी टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसी तरह थाना बार अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने तीन दिन पूर्व ग्राम देवरान निवासी बब्लू बढ़ई एवं रामपाल सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed