{"_id":"5eac7f168ebc3e908c641001","slug":"three-power-house-work-stop-lalitpur-news-jhs165784293","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में तीन सब स्टेशनों का काम अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में तीन सब स्टेशनों का काम अधर में लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में निर्माणाधीन तीन विद्युत सब स्टेशनों का काम लॉकडाउन के दौरान अधर में लटक गया है। मिर्चवारा व बंगरिया सब स्टेशनों तक लाइनें तो चार्ज कर दी गईं, लेकिन फीडरों के काम अभी भी पूरे नहीं हो सके हैं। नेहरू नगर सब स्टेशन की 33 केवी लाइन और फीडरों के सभी काम अधूूरे पड़े हैं, जो अब लॉकडाउन के बाद ही शुरू हो सकेंगे।
जनपद में सात सब स्टेशनों में चार सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं और उनसे बिजली आपूर्ति हो रही है। लेकिन, तीन सब स्टेशनों का काम अभी भी पूरा नहीं हो सका है। बीते माह लॉकडाउन लागू होने के बाद तीनों सब स्टेशनों का निर्माण कार्य एक बार फिर अटक गया है। मिर्चवारा एवं बंगरिया सब स्टेशनों के फीडरों का कार्य प्रभावित हो गया। मिर्चवारा सब स्टेशन की 33 केवी लाइन को 27 फरवरी को चार्ज कर दिया गया था, जो मात्र तीन दिन चार्ज रही और फिर कोई तकनीकी खराबी के बाद लाइन बंद हो गई। जबकि, इस सब स्टेशन में स्थापित दो फीडरों पटसमरा और खितवांस फीडर का काम 80 फीसदी तक पूरा कर लिया गया, लेकिन यहां स्थापित तीसरे फीडर कल्यानपुरा का काम अधूरा पड़ा है। ऐसा ही हाल बंगरिया सब स्टेशन का भी है, जहां भी दो फीडरों का काम अस्सी फीसदी तक किया गया है, जबकि तीसरा फीडर का काम नहीं हो सका है।
नेहरू नगर सब स्टेशन का काम तो पहले से ही धीमी गति से चल रहा है और रौंड़ा 132 के वी सब स्टेशन से नेहरू नगर सब स्टेशन तक 33 के वी लाइन का काम पचास फीसदी भी पूरा नहीं हो सका है। फरवरी माह में इन सब स्टेशनों के काम ने गति पकड़ी, लेकिन मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद काम फिर से अटक गया है। ऐसे में अब अधिकारी लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसके बाद कुछ हद तक काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
---------
मिर्चवारा व बंगरिया में बनाए गए सब स्टेशनों की लाइन चार्ज करा दी गई थीं, हालांकि इनके दो-दो फीडरों का काम बीस फीसदी तक शेष रह गया है, जो लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू कराया जाएगा। नेहरू नगर सब स्टेशन का निर्माण कार्य होने में दो माह से अधिक का समय लग सकता है।
- अरविंद गौतम, उपखंड अधिकारी, सेकेंडरी वर्क्स, झांसी।