फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three players of the district selected for main trial

Lalitpur News: जिले के तीन खिलाड़ी मुख्य ट्रायल के लिए चयनित

Wed, 04 Dec 2024 12:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Three players of the district selected for main trial
प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए होगा ट्रायल
विज्ञापन

5 दिसंबर को कानपुर के कमला क्लब में देंगे मुख्य ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम गठन के लिए होने वाले मुख्य ट्रायल के लिए जनपद के तीन खिलाड़यों का चयन हुआ है। चयनित तीनों खिलाड़ी पांच दिसंबर को कानपुर में प्रदेश की अंडर-14 को होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद नसीम ने बताया कि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-14 टीम गठन को झांसी में मंडल स्तर के ट्रॉयल मैच जेडीसीए ने आयोजित किए थे। इसमें निशी क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षित शिवम सिंह, ध्रुव चौबे, आदित्य यादव को मुख्य ट्रायल के लिए
विज्ञापन

चयनकर्ता द्वारा ट्रायल व ट्रायल मैचों के लिए चयनित किया। चयनित किए गए खिलाड़ी 14 वर्ष आयुवर्ग (अंडर 14) का कानपुर में आयोजित होने वाले मुख्य ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ी अपना पहचान पत्र व जन्म तिथि प्रमाणपत्र जो किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो के साथ 5 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे कमला क्लब कानपुर में मुख्य ट्रायल के लिए उपस्थित होंगे। बता दें कि ट्रायल के लिए चयनित किए गए शिवम सिंह, ध्रुव चौबे, आदित्य यादव दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed