फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three more cases filed against those who committed fraud by forming a chit fund company

Lalitpur News: चिटफंड कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने वालों पर तीन और मुकदमे

Wed, 07 Aug 2024 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Three more cases filed against those who committed fraud by forming a chit fund company
ललितपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग तहरीर पर तीन और मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

शहर के डोंडाघाट तालाबपुरा मोहल्ला निवासी ममता श्रीवास पत्नी मनोज श्रीवास ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुछ साल पहले रवि तिवारी, विनोद तिवारी, राहुल तिवारी, रामनरेश साहू ने उसे ऑप्शन वन स्कीम में अच्छे मुनाफे का लालच देकर रुपये निवेश करने के लिए कहा। फिर कंपनी की सेमीनार और प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर उन्होंने करीब पांच लाख रुपये निवेश कर दिए। यह योजना समीर अग्रवाल द्वारा चलाई जा रही थी। उनके निवेश की अवधि पूरी हुई तो आरोपियों ने धोखाधड़ी कर झूठा आश्वासन देकर रुपयों को एलयूसीसी नव सृजित सोसायटी में एफडी के रूप में निवेश करा दिया। आरोपियों ने कंपनी को आरबीआई से मान्यता बताते हुए धोखाधड़ी से उसे करीब 70 लाख रुपये की एफडी दे दी। निवेश किए गए रुपयों के दस्तावेज मांगे तो उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इधर, गोविंद नारायण रजक निवासी गांधी पार्क बीएचईएल थाना बबीना झांसी ने दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2012 में उसके पास आलोक कुमार जैन, रवि तिवारी, विनोद तिवारी, राहुल तिवारी, रामनरेश तिवारी आए और ऑप्शन वन में निवेश करने का प्रलोभन दिया। आरोपियों ने उसे कंपनी से जोड़कर करीब 40 लाख रुपये निवेश करा दिया। निवेश की अवधि पूरी होने पर 80 लाख रुपये वापस नहीं किए और अपनी कंपनी में पुन: निवेश करा लिया। आरोपियों ने समीर अग्रवाल के साथ मिलकर उसे यह भी बताया कि निवेशित की गई धनराशि को देश की रियल स्टेट, दुबई के तेल कारोबार, गोल्ड और अन्य स्कीमों में निवेश किया जा रहा है। साथ में रुपये सुरक्षित रहने की बात कही। आरोपियों की सोसायटी में उसके परिवार का करीब 2.85 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से निवेश करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुकेश कुमार रुडंला पुत्र गोविंदराम रुडंला निवासी माधोकाबास जनपद जयपुर राजस्थान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आलोक कुमार जैन, रवि तिवारी, राहुल तिवारी, विनोद तिवारी, अशोक कुमार अहिरवार, हरदेव पटेल, सुरेंद्र पाल सिंह, रामनरेश ने धोखाधड़ी कर उससे एलयूसीसी कंपनी में 20 लाख रुपये निवेश कर लिए। कोतवाली पुलिस ने तीनों पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है।


चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी जमा पूंजी जमा करवाने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर में तीन लोगों की तहरीर पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed