फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three illegal vendors caught during inspection of catering unit; one fined for creating a mess.

Lalitpur News: कैटरिंग यूनिट की जांच में तीन अवैध वैंडर पकड़े, गंदगी फैलाने में एक पर जुर्माना

Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three illegal vendors caught during inspection of catering unit; one fined for creating a mess.
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग यूनिट द्वारा जांच की गई, जिसमें तीन अनधिकृत वैंडर पकड़े गए, जबकि एक व्यक्ति पर परिसर में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की गई। टीम द्वारा इन चारों मामलों में 4,085 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


रेल यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री व बेहतर खानपान उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की कैटरिंग सेवाओं के अंतर्गत कैटरिंग यूनिट द्वारा ट्रेनों व स्टेशनों पर जांच अभियान चलाया। इसके तहत कैटरिंग यूनिट की टीम ने झांसी से ललितपुर के बीच चलने वाली समता एक्सप्रेस, दोनों ओर से पंजाबमेल एक्सप्रेस और अप रूट की वंदेभारत एक्सप्रेस में पेंट्री कार में खानपान की जांच की। इसके तहत वंदे भारत एक्सप्रेस में चाय व कॉफी के कम निर्धारित मानक से छोटे पाए गए, जो टीम द्वारा नष्ट कराए गए। वहीं टीम द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान तीन अनधिकृत वैंडर पकड़े गए और एक व्यक्ति पर गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की गई। इस प्रकार इन चारों से कुल 4,085 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed