{"_id":"5dded67d8ebc3e547e0473b1","slug":"three-ground-of-accident-intoxication-sleep-and-high-speed-lalitpur-news-jhs1535291104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के तीन आधार नशा, नींद और तेज रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के तीन आधार नशा, नींद और तेज रफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए नेहरू नगर स्थित कान्वेंट स्कूल और जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में यातायात नियमों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर नारा दिया गया कि दुर्घटना के तीन आधार नशा, नींद और तेज रफ्तार।
कार्यक्रम की शुरुआत यातायात प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद यातायात प्रभारी व सहायक प्रभारी नरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल व हेड फोन का प्रयोग न करें, हेल्मेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन तेज गति से न चलाएं, दो पहिया पर तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं, सड़क पर वाहन चलाते समय दूसरे वाहनों को ओवरटेक न करें और वाहन के कागजात साथ लेकर वाहन चलाएं। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
विद्यालय प्रबंधक ध्यान सिंह यादव, प्रधानाचार्य सीताराम, नेहरू नगर वार्ड एक के पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार रजक व वार्ड तीन के पार्षद रामबाबू यादव व देवेंद्र राय ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान यातायात पुलिस के दीपक कुमार द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तख्तियों पर लिखा यातायात संदेश, निकाली रैली
यातायात प्रभारी आशुतोष मिश्रा एवं विद्यालय के प्रबंधक ध्यान सिंह यादव ने यातायात नियमों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र - छात्राएं सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में नारे लगाते चल रहे थे। उनके हाथों में संदेश लिखी तख्तियां थीं, जो सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर रही थीं। रैली विद्यालय से शुरू होकर नेहरू नगर की विभिन्न गलियों में होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।