{"_id":"5ddd716c8ebc3e54d146ba6b","slug":"three-farmer-dead-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs1534876106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किसानों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन किसानों की मौत हो गई। एक को जहरीले कीड़े ने काट लिया तो दूसरे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीसरे किसान ने जहर पी लिया।
थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजगढ़ में बीज लेने जा रहे किसान की अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत हो गई। ग्राम राजगढ़ निवासी हरीराम यादव (45) पुत्र रामप्रसाद सोमवार की शाम को पांच बजे रबी की फसल की बुवाई के लिए बीज लेने को पाली के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। जहां पर महावीर स्कूल के पास तहसील रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर आए परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
इसी तरह थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी एक किसान की खेत में पानी देने के दौरान जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। ग्राम देवरान निवासी खलक सिंह लोधी (52) पुत्र हरदास मंगलवार को सुबह करीब चार बजे खेत पर पानी देने की कहकर घर से निकला था। वह खेत में नहर के पानी से सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे उसका भतीजा राजकुमार चाय देने के लिए जा रहा था। राहगीरों ने बताया कि खलक सिंह खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंच कर देखा तो खलक सिंह मृत अवस्था में खेत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने पुुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे राजकुमार ने बताया कि मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। खेती व मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
इसी तरह थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारौल निवासी किसान ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर जान दे दी। ग्राम पारौल निवासी धर्मदास (30) पुत्र थोवन सोमवार को दोपहर में खेत से पानी देकर घर पर वापस आया। कमरे में थोड़ी देर आराम करने के बाद पेशाब करने के लिए घर के पीछे गया, जहां पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वापस आने के बाद मुंह व हाथ साफ कर रहा था कि इसी दौरान उल्टी आ गई। जिससे विषाक्त पदार्थ की दुर्गंध आई। परिजन उसे नाराहट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, रास्ते में हालत बिगड़ गई। उसका बिरधा पीएचसी पर इलाज कराया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। उपचार के दौरान मौत हो गई। म़ृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, जिसके एक लड़का व लड़की है।