फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three employees were found absent during the census training.

Lalitpur News: जनगणना प्रशिक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Tue, 03 Nov 2026 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three employees were found absent during the census training.
जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण करते ईओ व अन्य अधिकारी। स्त्रोत सूचना विभाग
कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो-27
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण में प्रेमचंद, वृंदावन लाल वर्मा और कमलेश कुमार दीक्षित नामक तीन कर्मचारी इनमें प्रेमचंद, वृंदावन लाल वर्मा और कमलेश कुमार दीक्षित अनुपस्थित पाए गए। अधिशासी अधिकारी ने उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी। दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने जनगणना जैसे राष्ट्रीय दायित्व को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। जनसंख्या स्व गणना 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। मुख्य गणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक संचालित होगी। फील्ड ट्रेनरों ने शक्ति सिंह अहिरवार,कल्याण सिंह,आदर्श रावत, सौरभ चौरसिया, अनिल कुमार विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र नामदेव प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान जनगणना लिपिक हबीब खान और अमित पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed