फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three criminal catched with illigle firearm

तीन देशी तमंचा, कारतूस समेत तीन आरोपी दबोचे

Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
three criminal catched with illigle firearm
थाना बार क्षेत्र में अवैध तमंचों के साथ पकड़े गए आरोपियों का खुलासा करते एसपी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को रोककर तीन तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना बार पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह की टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अवैध असलहों के साथ कुछ लोगों के गढ़िया तिराहा के पास निकलने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने वहां पहुंचकर गढ़िया तिराहा पर कुशवाहा ढाबा पर तीन लोग संदिग्ध दिखाई दिए, इस पर उन्होंने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया और तलाशी ली तो तीनों के पास एक-एक देशी तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम वीरेंद्र सिंह परमार, निवासी ग्राम देवरान थाना बार, दूसरे ने अपना नाम बानपुर के ग्राम खिरिया मिश्र निवासी रामभरोसे पाल एवं तीसरे ने अपना नाम थाना बार के ग्राम मोतीखेरा निवासी आजाद सिंह बताया। इस मामले में थाना बार पुलिस ने तीनों क खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed