फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three attackers who opened fire and fatally attacked four people arrested

Lalitpur News: फायरिंग कर चार लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three attackers who opened fire and fatally attacked four people arrested
- 7 अगस्त की रात पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने दिया था घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों द्वारा की गई फायरिंग में एक परिवार के चार लोगों को घायल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

थाना जखौरा के ग्राम लालौन निवासी चंद्रपाल, नत्थू सिंह, विक्रम सिंह, अनुज राजा पर पुरानी रंजिश को लेकर 7 अगस्त की रात को विपक्षियों ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायरिंग कर दी थी। जिससे चारों घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पीड़ित बड़ी दुलैया पत्नी नत्थू सिंह की तहरीर पर विजय सिंह, विश्वनाथ सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष सिंह, शशि राजा, साेनू राजा, सुख सिंह, बलराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर अपनी टीम के साथ हमलावरों को गिरफ्तार करने में जुट गए थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर राजघाट तिराहे के पास से पुलिस ने तीन आरोपियों विजय सिंह, संतोष सिंह, बलराम निवासी ग्राम लालौन गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed