फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three ancient forts will be developed on PP model

Lalitpur News: तीन प्राचीन किलों को पीपी मॉडल पर किया जाएगा विकसित

Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three ancient forts will be developed on PP model
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तीन प्राचीन किलों को पीपी मॉडल पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन ऐतिहासिक धरोहरों को हेरिटेज सर्किट में शामिल कर बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मार्केटिंग व ब्रांडिंग के साथ व्यापक प्रचार प्रसार करके अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। इससे रोजगार के साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
यहां पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक पर्यटन के साथ पुरातत्व संपदा भी खूब है। इसे सहेजने के लिए पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है। तीन किलों मड़ावरा, सोंरई और बालाबेहट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर्यटन विभाग ने बनाई है। यहां होटल, पार्किंग, रंगाई-पुताई, सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य होंगे। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में ये तीनों ही किले आकर्षक व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएंगे और यहां पर्यटक आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

--------
बालाबेहट का किला
पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बालाबेहट है, जोकि मध्यप्रदेश के बार्डर से सटा हुआ है। मुख्यालय से बालाबेहट की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। यहां एक प्राचीन किला है, जो आज भी अपने पुराने स्वरूप में है और काफी आकर्षक है। किले में चित्रलेखा महल, रानी महल, बावड़ी, आकर्षक दरवाजे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मड़ावरा का किला
जनपद मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर की दूसरी पर कस्बा मड़ावरा है। यहां एक प्राचीन किला है, जोकि इस क्षेत्र सहित आसपास के लोगों में पर्यटन स्थल के रूप में पहचाना जाता है। यह किला मराठा काल का बताया जाता है। किला करीब 60 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बना है। यहां अनंतकुआं, मंदिर, तालाब, बरामदे, बुर्ज, कमल बुर्ज सहित अन्य इमारतें देखने योग्य हैं।
---------------
सोंरई किला
तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई में बुंदेला राजाओं के वैभव का प्रतीक एक प्राचीन किला है। जिला मुख्यालय से सोंरई किला की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। इस प्राचीन किले में बुर्ज, महल, बावड़ी, तालाब सहित अन्य आकर्षक स्थल हैं।

----------
तीन प्राचीन किला बालाबेहट, मड़ावरा व सोंरई को पीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग के साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक देसी- विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा।
हेमलता, पर्यटन अधिकारी/ सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed