फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Those who buy and sell land were on the ED's radar

Lalitpur News: ईडी के रडार पर रहे जमीन की खरीद-फराेख्त करने वाले

Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Those who buy and sell land were on the ED's radar
चिटफंड कंपनी एलयूसीसी : जमीन बेचने वाले एजेंट सहित अन्य लोगों से की गई पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। निवेशकों के करीब हजारों करोड़ रुपये हड़पने के बाद फरार हुई एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जनपद में डेरा डालकर गहनता से जांच पड़ताल की। इसमें कंपनी बनाकर जमीन की खरीद फरोख्त करने वाले रड़ार पर रहे और उनसे पूछताछ की गई। तीन दिन की गई जांच-पड़ताल में ईडी टीम के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी और साक्ष्य मिले।
निवेशकों के करीब हजारों करोड़ रुपये हड़पने के बाद फरार हुई एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के खिलाफ जांच-पड़ताल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की करीब छह सदस्यीय लखनऊ की टीम ने 21 जनवरी को जनपद में डेरा डाला था। टीम ने पहले दिन जेल में निरुद्ध चल रहे मुख्य आरोपियों रवि तिवारी, आलोक कुमार जैन से करीब 10-12 घंटे तक पूछताछ की थी। 22 जनवरी को टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों सहित समीपवर्ती मध्य प्रदेश में जाकर एलयूसीसी के धोखाधड़ी करने के साक्ष्य और सबूत जुटाए थे। इसके बाद टीम ने अपनी जांच-पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के चेस्ट बैंक से जुड़े लोगों से पूछताछ़ कर आवश्यक जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने एलयूसीसी कंपनी के रुपयों से जमीन की खरीद फरोख्त को बनाई गई कंपनी को लेकर भी जांच की। इसमें इस कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही इस कंपनी की जमीन को बेचने वाले एजेंटों से पूछताछ की गई। टीम ने इसको लेकर आवश्यक कागजात सहित रुपयों के लेनदेन को लेकर जानकारी एकत्रित की। ईडी की टीम द्वारा जनपद में तीन दिनों तक डेरा डालकर चिटफंड कंपनी एलयूसीसी को लेकर गहनता से जांच करने से इस केस के आरोपियों के करीबियों में हड़कंप मचा रहा। तीन दिन तक गहनता से जांच-पड़ताल करने के दौरान ईडी की टीम को चिटफंड कंपनी एलयूसीसी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी और साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में आकर की ईडी की टीम द्वारा की गई जांच पड़ताल के दौरान उन्होंने यहां के विभिन्न थानों में एलयूसीसी के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर जानकारी जुटाई। इसके साथ उन्होंने इन मुकदमों के विवेचकों से दस्तावेज मांगे। आवश्यक साक्ष्य को सीडी में बनाकर देेने को कहा। सूत्रों के अनुसार कुछ विवेचकों ने ईडी को केस संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed