फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thorny bushes grew in the park at the foot of the dam

Lalitpur News: बांध की तलहटी में बने पार्क में उग आईं कंटीली झाड़ियां

Thu, 02 May 2024 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Thorny bushes grew in the park at the foot of the dam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। बांधों पर सैलानी आएं और वह भरपूर लुत्फ उठा सकें, इसके लिए इनके निर्माण के दौरान ही पार्क व बगीचा बनाए जाते हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में ये अपना अस्तित्व खो रहे हैं। रोहिणी नदी पर निर्मित जमरार बांध की तलहटी में बने पार्क व पांच एकड़ में फैले बगीचे का यही हाल है। पार्क में कंटीली झाड़ियां उग आई हैं तो बगीचा के पौधे सूख गए हैं और यहां भी झाड़ियां उग आई हैं। इस कारण यहां आने वाले सैलानियों की संख्या भी गिनी चुनी रह गई है।


तहसील मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर ग्राम क्योलारी के पास रोहिणी नदी पर वर्ष 2008 में जमरार बांध परियोजना का निर्माण शुरू हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व बांध परियोजना पूर्ण हुई। यहां सैलानियों का मनाेरंजन हो सके, इसके लिए एक पार्क निर्मित कराया गया था, जिसमें तरह-तरह के फूल और घास लगाई गई थी। इसके साथ पांच एकड़ भूमि पर हाइब्रिड बीज वाला आम का बगीचा बनाने के लिए पौधे रोपित किए गए थे। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए कंटीली तारों का बाड़ लगाया गया था। पहले स्थानीय लोग यहां परिवार के साथ कभी कभार पिकनिक मनाने आते थे, लेकिन अब यहां ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता। यह बांध अब केवल सुबह के समय आस-पास के लोगों के टहलने की जगह बनकर रह गया है। वर्तमान में यहां की हालत यह है कि पार्क में फूल के पौधों के स्थान पर कंटीली झाड़ियां उग आई हैं और काफी बड़ी हो गई हैं। यही हाल बगीचा का भी है, तार बाड़ी जगह-जगह से टूट गई है। हाइब्रिड आम के पौधे सूख गए हैं और उनके स्थान पर कंटीले पेड़-पौधे उग आए हैं। बांध के ऊपर बनी सड़क भी खस्ताहाल हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरना मुश्किल है।
विज्ञापन

--------
फैक्ट फाइल
- पूर्ण जलस्तर 368.00 मीटर
- न्यूनतम जलस्तर 363.35 मीटर
- भंडारण क्षमता 22.46 एमसीएम
- सिंचाई क्षेत्रफल 3141 हेक्टयर
- नहरों की संख्या दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed