{"_id":"58e938574f1c1b4c3e5ba24a","slug":"thirty-transformers-will-have-the-capacity-enhancement","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस ट्रांसफार्मर की होगी क्षमता वृद्घि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस ट्रांसफार्मर की होगी क्षमता वृद्घि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
tranceforamr
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग द्वारा गर्मियों में ओवरलोड से निजात दिलाने के लिए जनपद में तीस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस आशय का
प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। एक्सईएन ने इसे चीफ अभियंता के पास भेज दिया है।
शहरी क्षेत्र में करीब तीन सौ और ग्रामीण क्षेत्रों में सात सौ विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। चालीस अधिक से ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। इन हालातों को देख बिजली विभाग ने जनपद के तीस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया है। अभी तक उन्हीं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो सकती थी जिन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के बिलों का पूर्ण भुगतान होता था। चीफ अभियंता को भी छह लाख रुपए तक की विद्युत सामग्री या ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि के लिए एस्टीमेट पास करने का अधिकार प्राप्त था। लेकिन अब उक्त विद्युत कार्यों के लिए चीफ अभियंता के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा पूरे जोन में एक करोड़ रुपए तक की विद्युत सामग्री के लिए एस्टीमेट पास करने के अधिकार प्राप्त हो गए हैं। कार्पोरेशन द्वारा यह अधिकार गर्मियों को देखते हुए दिया गया है।
इसी के चलते अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने जनपद में चारों उपखंड कार्यालयों के अंतर्गत तीस से अधिक ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि कराए जाने का निर्णय लिया है।