फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thirty six cries of newborns echoed divine feminine energy arrived in the form of daughters.

Lalitpur News: गूंजीं 36 किलकारियां, बेटियों के रूप में घर आईं शक्तिस्वरूपा

Sun, 18 Oct 2026 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thirty six cries of newborns echoed divine feminine energy arrived in the form of daughters.
ललितपुर। शारदीय नवरात्रों के दौरान मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में 36 कन्याओं ने जन्म लिया है। इन खास दिनों में घर में कन्याओं के आगमन से परिजनों में अत्यधिक खुशी है। परिजन इसे अपने घर में देवी का आगमन मान रहे हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रों की शुरुआत से ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। कई घरों में नौ दिनों तक जवारे रखे गए हैं, जहां पूजन और भजन के कार्यक्रम चल रहे हैं। जगह-जगह लगे पंडालों में देवी जी विराजमान हैं। इन दिनों कन्याओं का विशेष महत्व होता है। लोग कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा करते हैं और उन्हें भोजन कराते हैं।
विज्ञापन

00000000000000
जन्म और परिजनों की खुशी
नवरात्र के इन सात दिनों में मेडिकल कॉलेज में जन्मी कन्याओं में से कई परिवारों में यह पहली संतान हैं। कुछ परिवारों में ये कन्याएं भाइयों की छोटी बहन के रूप में आई हैं। मेडिकल कॉलेज में जन्म लेने वाली एक कन्या के पिता अरविंद ने बताया कि घर में बेटी का जन्म होना देवी का आगमन माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कन्या की प्राप्ति होना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
नवरात्र में 36 बेटियों ने जन्म लिया है। बेटी के पैदा होने पर लोग धूमधाम से उन्हें अपने घर ले जा रहे हैं। परिजन अस्पताल में मिठाई बांटकर अपनी खुशी जता रहे हैं। यह माहौल अस्पताल में भी उत्सव जैसा बना हुआ है।-डॉ. गजेंद्र सिंह,सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed