फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   third day, no corona

लगातार तीसरे दिन रही राहत, नहीं मिला एक भी संक्रमित

Fri, 18 Jun 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
third day, no corona
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण कमजोर होता नजर आ रहा है। यहां पर लगातार तीसरे दिन कोविड जांच के दौरान एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2699 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसको लेकर जनपदवासी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण थमता नजर आ रहा है। बीते लगातार तीसरे दिन भी एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया है। अब जनपद में महज 20 संक्रमित मरीज एक्टिव बचे हुए हैं। रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रहा है। अब रिकवरी दर 98.86 पहुंच गया है। हालांकि संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करना अधिक आवश्यक है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2699 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1124 सैंपल आरटीपीसीआर किट से व ट्रूनेट मशीन से दो और एंटीजन किट से 1573 व्यक्तियों के सैंपल लिए। एंटीजन किट व ट्रूनेट की जांच में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं बीते दिनों आरटीपीसीआर से लिए गए सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2341 सेंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
जिले में कोविड पॉजिटिव का आंकड़ा 12676 पहुंच गया। इनमें अब तक 124 की मौत हो चुकी और 12532 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 20 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2341 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2699 के सेंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed