फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Third case registered in dispute over land possession

Lalitpur News: जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में तीसरा केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 05:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Third case registered in dispute over land possession
तालबेहट। तीन दिन पहले रामनगर खांदी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में अब तीसरी एफआईआर दर्ज हुई है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी पुलिस केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

खांदी के मजरा रामनगर निवासी महेश चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को सुबह 11 बजे वह और उसका भाई, भतीजा अपने खेत पर उड़द की फसल देखने गए थे। उसी समय खांदी गांव निवासी सुरेश पुत्र वक्ता, मनोहर पुत्र जगदीश, भागचंद्र पुत्र प्रभुदयाल, छन्नू पुत्र पजन, बबलू पुत्र मलुवा, दीपू पुत्र हन्नू, प्रभु पुत्र नाथूलाल, हन्नू पुत्र मुंजा, इंद्रा पत्नी लालाराम, रामकली पत्नी प्रभुदयाल, सुमन पत्नी पुन्ना कुशवाहा एकराय होकर आ गए। सभी अपने-अपने हाथों में लाठी कुल्हाड़ी लेकर आए और गालियां देते हुए हमला बोल दिया। हमले में उसके भाई कैलाश नारायण, भतीजा नीरज उर्फ रिंकू के सिर में चोटें आईं। उनके नाते के साथ भी जमकर मारपीट की गई। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed