{"_id":"629e51b06d0353692f699174","slug":"thieves-attacked-and-beat-up-railway-employee-with-an-ax-lalitpur-news-jhs22229498","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने रेल कर्मचारी पर किया कुल्हाड़ी से हमला एवं मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने रेल कर्मचारी पर किया कुल्हाड़ी से हमला एवं मारपीट
विज्ञापन
ललितपुर। सिग्नल कर्मचारियों ने नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री व शाखा मंत्री को एक ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन बिजरौठा के यार्ड में केबल काट रहे बदमाशों को रोकने पर ईएसएम के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि बिजरौठा रेलवे स्टेशन यार्ड में ऑन ड्यूटी ईएसएम को सुबह स्टेशन मास्टर द्वारा डाउन होम सिग्नल फेल होने की सूचना दी गई। जिस पर ऑन ड्यूटी ईएसएम अपने हेल्पर के साथ होम सिग्नल चेक करने के लिए उक्त स्थान पर पहुंचा, तो वहां पर अज्ञात चोरों द्वारा रेलवे की केबलों को काटा जा रहा था। जबकि इसके पूर्व भी रात में चोरों ने उस सिग्नलिंग केबलों को काटा था। जिससे बिजरौठा स्टेशन पर रेल का संचालन बाधित हो गया था और कई ट्रेन प्रभावित हुई थीं। सोमवार को सुबह जब ऑन ड्यूटी ईएसएम ने चोरों को सिग्नल की केबल काटते हुए देखा, तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिस पर चोरों ने ईएसएम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। छीना झपटी के दौरान ईएसएम को रेलवे ट्रैक की गिट्टी पर धक्का देकर भाग गए। इस घटना से एसएंडटी विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, क्योंकि विभाग का कर्मचारी चौबीस घंटे सिग्नल फेल होने पर यार्ड में और सेक्शन में अकेला दौड़ता है। इस तरह की घटना से पूरे झांसी बीना खंड में सिग्नल स्टॉफ में भय व्याप्त हो गया। सभी स्टाफ ने रेल प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को अविलंब रोका जाए, अन्यथा की स्थिति में उनका रेल स्टाफ रात में सिग्नल फेलियर पर नहीं जाएगा और दिन के समय भी फोर्स की मौजूदगी में ही अनुरक्षण एवं फेलियर कार्य किए जाएंगे। सिग्नल विभाग द्वारा इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया एवं सिग्नल कर्मचारियों ने नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री व शाखा का मंत्री को भी अवगत कराके रेल प्रशासन से कठोर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। सिग्नल स्टाफ की ओर से जिग्नेश केसरी, भैयालाल, रमाकांत बुधौलिया, आशुतोष कुमार, रितेश कुमार, अखिलेश्वर, आलोक, पूरनलाल, विमल कुमार, गंगाचरण, मीणा आदि ने उक्त घटना पर रोष व्यक्त किया है और ज्ञापन उच्च अधिकारियों और नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन को प्रेषित किया है।