फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   thiefs entered in state bank, one arrested, two fled

स्टेट बैंक में चोरी के इरादे से घुसा एक गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 17 Aug 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
thiefs entered in state bank, one arrested, two fled
thief.jpeg - फोटो : thief.jpeg
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात बैंक की शटर का ताला तोड़कर चोरी करते समय एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि दो मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजघाट बैंक प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की रात्रि में पुलिस आरक्षी शशिवेंद्र सिंह व होमगार्ड हरनारायण पाल गश्त करते हुए एसबीआई बैंक के पास पहुंचे जहां पर अंदर से खटपट की आवाज आ रही थी टॉर्च लगाकर शटर के ताले को देखा तो टूटे थे, तब पुलिस ने उन्हें सूचना दी तो वह बैंक पहुंचे तो बाउंड्री के पास अंधेरे में खड़े दो व्यक्ति मौके का फायदा लेकर भाग गए। उन्होंने व पुलिस बल ने बैंक के अंदर गए तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महिपाल पत्र हरगोविंद सिंह यादव निवासी रानीपुरा चौकी राजघाट थाना कोतवाली उम्र 23 वर्ष बताया तलाशी लेने पर पेंट के दाहिनी जेब से 23 हजार रुपये नगद मिले जिसके बारे में उसने बताया कि वह रुपये उसकी रैक से निकाले हैं, जो मौके पर सील किया गया। भागे हुए व्यक्तियों की वीरभान यादव निवासी ग्राम रानीपुरा बताया। साथ ही एक अन्य को वीरभान का दोस्त बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी ने एसपी निखिल पाठक ने मुस्तैदी के साथ गश्त कर रहे पुलिस पुलिसकर्मी व होमगार्ड की शक्ति से चोरी की वारदात रोकने पर पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed