फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thief arrested with eight lack jwellwry and 55 thousand money theft

आठ लाख के जेबरात व पचपन हजार नगद समेत चोर दबोचा

Sat, 05 Oct 2019 08:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Thief arrested with eight lack jwellwry and 55 thousand money theft
चोरी के सामान के साथ दबोचे गए चोर का खुलासा करते एसपी कैप्टन एमएम बेग। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना तालबेहट और बानपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की घटनाओं का पटाक्षेप करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के गोविंद नगर निवासी एक चोर को गिरफ्तार करके उसके पास से आठ लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर एवं 55,150 रुपये नकद बरामद किए हैं। चोर ने आठ चोरियां कबूली की हैं। चोरी के दौरान एक मकान में 15 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार की घटना भी कबूली है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि तालबेहट प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, बानपुर थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार यादव पुलिस बल के साथ तेरई फाटक चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पूर्व में हुई कई चोरियों का सामान बेचने ललितपुर से झांसी जा रहा है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल आने पर उसे रोका गया। नाम, पता पूछकर तलाशी ली गई। आरोपी ने अपना नाम थाना मऊरानीपुर के कस्बा मऊरानीपुर व हॉल गोविंदनगर ललितपुर निवासी आकाश अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल बताया। तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल की डिग्गी से एक थैला बरामद हुआ, जिसमें काफी मात्रा में जेवर, एक तमंचा, चार कारतूस बरामद हुए। जेवर के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह काफी दिनों से ललितपुर में चोरी कर रहा है। उसने ग्राम तरगुवां, रानीकोडर, तेरई फाटक, महर्रा, बांसी, बिरारी, गुगरवारा एवं अन्य कई जगहों पर चोरी की घटनाएं की हैं। वह चोरी का सामान लेकर बेचने झांसी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक गांव में चोरी करने के दौरान 14-15 वर्ष की नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना करने का खुलासा हुआ। आरोपी पर पुलिस द्वारा बलात्कार, छह चोरियों के साथ एक आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोर द्वारा आठ चोरियां करने का मामला पकड़ा गया है। आरोपी द्वारा झांसी और जालौन में चोरियां किए जाने के मामले भी सामने आए हैं। उक्त व्यक्ति अकेले ही सूने घरों या फिर छोटे बच्चे होने पर घरों में चोरियों को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक ने चोरियों के खुलासे के लिए सदर क्षेत्राधिकारी राजा सिंह एवं तालबेहट सीओ देवेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

----
खुलासा करने वाली टीम पुरस्कृत
तालबेहट व बानपुर क्षेत्र में आठ चोरियों के मामलों का खुलासा करने वाली टीम में तालबेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्ता, थानाध्यक्ष बानपुर भानुप्रताप, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार यादव, तालबेहट उपनिरीक्षक नरेश सिंह, बानपुर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, स्वाट टीम के शत्रुन्जय प्रताप सिंह, थाना तालबेहट से दिनेश पांडेय, धमेेंद्र सिंह, बानपुर से शईदउद्दीन, स्वाट टीम से अरुण त्रिपाठी, अमित पाठक, मनमोहन, जायद अली, इमरान साबरी, देवेंद्र सिंह, शलाउद्दीन, बानपुर से रोहित, कुलदीप, तालबेहट से अनूप पटेल, मनीष कुमार, उपनिरीक्षक सुरेेश नारायण मिश्रा, शैलेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त टीम को चोरी का खुलासा करने पर 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed