{"_id":"665b8ed678af8239db00f139","slug":"there-will-be-three-level-security-in-amarpur-mandi-on-the-day-of-counting-of-votes-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115595-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मतगणना के दिन अमरपुर मंडी में तीन स्तरीय रहेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मतगणना के दिन अमरपुर मंडी में तीन स्तरीय रहेगी सुरक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मतगणना स्थल अमरपुर मंडी की सुरक्षा का खाका पुलिस ने तैयार कर लिया है। यहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। भारी पुलिस फोर्स के साथ अर्द्धसैनिक व पीएसी बल तैनात रहेगा।
अमरपुर मंडी में 4 जून को झांसी-ललितपुर संसदीय सीट के लिए 20 मई को हुए मतदान की मतगणना सुबह से शुरू होगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी और सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। अमरपुर मंडी में तीन स्तरीय सुरक्षा रहेगी। पहली, दूसरी व तीसरी लेयर की सुरक्षा में करीब पांच सीओ, 187 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, करीब 700 महिला व पुरुष पुलिसकर्मी लगे रहेंगे। एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बल और एक कंपनी पीएसी की भी तैनात रहेगी। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। एजेंट व मतगणना कार्मिकों को उनका पास देखने और गहन तलाशी के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। मतगणना स्थल पर सिर्फ कार्मिक व एजेंट ही अंदर जाएंगे। वहीं सादे लिबास में करीब 30 पुलिसकर्मी, एएस चेक टीम मतगणना स्थल पर रहेगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्र वाले 18 पिकेट प्वाइंट बनाए गए हैं। सभी थाना-कोतवाली पुलिस भी अलर्ट रहेगी और अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
-- -- --
तीन फायर टेंडर रहेंगे तैनात
अमरपुर मंडी में मतगणना के दौरान तीन फायर टेंडर तैनात रहेंगे। फायर सर्विस विभाग के फायरमैन चौकस व सजग रहकर ड्यूटी करेंगे। किसी भी घटना की सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। फायरमैन की टीम मतगणना के दौरान वहां भ्रमणशील रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
सीसीटीवी से होगी निगरानी
मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए अमरपुर मंडी में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। उक्त कंट्रोल रूम के जरिये मतगणना सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लेंगे।
-- -- -- -- --
खुफिया इकाई रहेगी अलर्ट: मतगणना के दौरान पुलिस विभाग की खुफिया टीम अलर्ट मोड पर रहेगी। इसके साथ एएस चेक टीम भी सक्रिय रहेगी। यह टीम मतगणना स्थल के आसपास सहित यहां जुटने वाले लोगों की तलाशी लेगी। साथ में वाहनों व अन्य जगहों की चेकिंग कर विस्फोटक सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को खोजने में जुटी रहेगी।
-- -- -- --
यातायात की जिम्मेदारी संभालेगी यातायात पुलिस
अमरपुर मंडी के सामने से नेशनल हाईवे-44 गुजरता है। मतगणना के दिन मंडी के बाहर भारी संख्या में लोग जुटेंगे और वाहन भी आएंगे। इसे देखते हुए एसपी ने यहां यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट चार्ट तैयार किया है। अमरपुर मंडी से दो किलोमीटर दूर से ही हाईवे को वन-वे कर दिया जाएगा। वन-वे होने पर एक लाइन से वाहन गुजरने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए दो उपनिरीक्षक व 18 पुलिसकर्मी ड्यूटी निभाएंगे। यातायात प्रभारी भी भ्रमणशील रहकर यातायात सुचारु बनाए रखेंगे।