फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be group singing of Vande Mataram in schools today.

Lalitpur News: विद्यालयों में आज होगा वंदे मातरम् का समूह गायन

Fri, 07 Nov 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There will be group singing of Vande Mataram in schools today.
राष्ट्रगीत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर चार चरणों में चलाया जाएगा अभियान, प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर सात नवंबर को विद्यालयों में वंदे मातरम का समूह गायन किया जाएगा। विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

जिले में चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण सात से 14 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत, 7 नवंबर को जनपद के स्कूलों, विद्यालयों में सामूहिक रूप से सुबह 10 बजे वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। इस गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बताएंगे। इसके साथ विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित रंगोली, निबंध, कविता, वाद-विवाद सहित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जनपद में इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालयों के सभी प्रभारी और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed