फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be a public movement to stop trains

Lalitpur News: ट्रेनों के ठहराव के लिए होगा जन आंदोलन

Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
There will be a public movement to stop trains
सामाजिक संगठनों की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। नगर में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से लोगों में काफी आक्रोश है। इसे लेकर नगर के कई सामाजिक संगठनों की बैठक में इसके लिए जन आंदोलन पर रणनीति बनाई गई।
मंगलवार को सामाजिक संगठन युवा जागृति मंच एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल सहित कई संगठनों की बैठक माताटीला तिराहे पर हुई। जिसमें प्रदेश की सीमा पर बसे ललितपुर के तालबेहट में ट्रेनों के ठहराव न होने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना के बाद तालबेहट में पहले रुकने वाली ट्रेनों तक को बंद करा दिया। जबकि यहां पर्यटन, उद्योग, व्यापार एवं शिक्षा के कारण आए दिन लोग बाहर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लखनऊ झांसी इंटरसिटी को ललितपुर तक किया जाए। झांसी-इटारसी भोपाल पैसेंजर को दोबारा शुरू कराने और उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस के पुन: ठहराव कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने ट्रेनों के ठहराव न होने पर आंदोलन पर विचार किया। बैठक में सुनील त्रिपाठी बाबा, राकेश चौरसिया, आशीष लखेरे, मनोज गुप्ता, संदीप अवस्थी, रंजीत साहू, गौरव व्यास, चिंटू शिवहरे, आशीष पंडा, दिनेश कुशवाहा, रविंद्र गुप्ता और रूपेश श्रीवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed