{"_id":"68fa79e29d0eabe44f063134","slug":"there-was-a-shortage-of-empty-buses-on-bhai-dooj-festival-they-were-found-after-waiting-for-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-144836-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भाईदूज पर्व पर खली बसाें की कमी, घंटों इंतजार के बाद मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भाईदूज पर्व पर खली बसाें की कमी, घंटों इंतजार के बाद मिली
विज्ञापन
- कई रूट पर डग्गामार वाहन बने सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाईदूज पर गंतव्य के लिए निकले यात्रियों को बसों की कमी अधिक खली। सीमित संख्या में ही निजी बसों का संचालन हुआ। वहीं, रोडवेज बसों के फेरे न बढ़ाए जाने से समस्या अधिक गंभीर हो गई। बस स्टैंड आए यात्री अधिक देर तक इंतजार करते रहे, बस न मिलने पर मजबूरन ही ओवरलोड बसों में सफर करना पड़ा। कई रूट पर बस न मिलने से मायूस होकर डग्गामार वाहनों के सहारे अपने गंतव्य को रवाना हुए।
बृहस्पतिवार को अपने घरों से भाइयों को तिलक करने निकली बहनें व बहनों के घर जाने के लिए निकले भाई बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर सीमित मात्रा में बसें मिलीं। इससे यात्रियों को अधिक देर तक बसों का इंतजार किया। इसके बाद जैसी ही बस आई तो खड़े होने के साथ ही भर गई। इससे लोगों को खड़े होकर बसों में सफर करना पड़ा। वहीं, कई यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
-- -
झांसी-ललितपुर रूट पर संचालित हो रहीं रोडवेज बसें
जनपद में महज पांच रोडवेज बसों का संचालन होता है, जो झांसी-ललितपुर रूट पर ही संचालित होती हैं। इसके अलावा अन्य रूट पर बसों का संचालन नहीं होता है। ऐसे में लोगों को आवागमन की समस्या बनी हुई है। यहां पर बसों को निर्धारित समय पर ही गंतव्य को निकलना पड़ता है। कम बसें होने से भरी हुई बसों में सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -
रोडवेज बसों का संचालन झांसी-ललितपुर रूट पर किया गया है। शेष रूट पर बसों का संचालन डिपो के संचालित होने पर किया जाएगा।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी