फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no water to drink or benches to sit at taxi stands.

Lalitpur News: टैक्सी स्टैंडों पर न तो पीने के लिए पानी न बैठने को बेंच

Fri, 26 Jan 2024 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
There is no water to drink or benches to sit at taxi stands.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ललितपुर। नगर पालिका ने विभिन्न स्थानों पर टैक्सी स्टैंड तो बना दिया, लेकिन सुविधाएं देना भूल गया। यहां यात्रियों को धूप या बारिश में खड़े होने के लिए टीनशेड तक नही हैं, न ही बैठने के लिए बेंच है। ऐसे में यात्रियों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। पीने के लिए पानी तक की सुविधा नहीं है।



नगर पालिका ने जाम की स्थिति रोकने के लिए शहर में आठ टैक्सी स्टैंड चिह्नित किए हैं, यहां से टैक्सियों का संचालन किया जाता है। टैक्सी स्टैंड के साइन बोर्ड भी लगाए हैं, लेकिन वर्षों बाद भी यहां सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गईं। सभी टैक्सी स्टैंड अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। टीनशेड न होने से बारिश में भीगना पड़ता है तो धूप में तपना मजबूरी है। बैठने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सवारियां जमीन पर नाली किनारे तो कभी सड़क किनारे बैठी नजर आती हैं।
विज्ञापन




---



पेयजल के अभाव में प्यासे रहते यात्री



इन टैक्सी स्टैंडों पर पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में टैक्सी से सफर करने वाले यात्री प्यास लगने पर इधर-उधर भटकते हैं। कई बार तो टैक्सी भी निकल जाती है और उन्हें घंटों अगली टैक्सी का इंतजार करना पड़ता है। कई यात्री तो प्यासे ही टैक्सी में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



कई जगह नहीं है शौचालय की सुविधा



इन स्टैंडों से करीब हर घंटे टैक्सी का संचालन होता है। ऐसे में यात्रियों को देर तक बैठना पड़ता है और जब उन्हें टॉयलेट जाने की जरूरत होती है तो शौचालय की सुविधा न होने से इधर-उधर भटकना पड़ता है।




---



टैक्सी स्टैंड चिह्नित किए गए हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। - निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद



----



इन स्थानों पर है बस स्टैंड



- सदर कांटा एलआईओ कार्यालय के सामने



- पुराना बस स्टैंड, सुपर मार्केट



- नझाई गेट के पास



- जेल चौराहा आंबेडकर पार्क के सामने



- मवेशी बाजार



- आजाद चौक



- नदीपुरा तलहटी



- स्टेशन देवगढ़ रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed