{"_id":"64c01e2323b79b18fa097884","slug":"there-is-no-electricity-in-80-government-schools-of-lalitpur-lalitpur-news-c-131-1-ltp1003-1345-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर के 80 सरकारी स्कूलों में नहीं है बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर के 80 सरकारी स्कूलों में नहीं है बिजली नहीं
Wed, 26 Jul 2023 12:40 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लाख दावे हो रहे हैं। अफसर भी दफ्तरों में बैठकर स्कूलों में सभी सुविधाएं होने का दावा कर रहे हों, लेकिन हकीकत में जिले के 80 सरकारी विद्यालयों में अभी तक बिजली कनेक्शन ही नहीं है। वहीं, 94 विद्यालयों के लिए कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया जा चुका है, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इन विद्यालयों में अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए। जिससे भीषण गर्मी में मजबूरन स्कूली बच्चों को बिना बिजली के पढ़ाई करनी पड़ रही है।
जिले में करीब 1356 सरकारी विद्यालय संचालित हैं। इनमें जिले के जिन विद्यालयों में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। उनमें 275 विद्यालयों को चिह्नित किया गया था। इनमें 101 विद्यालयों में तो बिजली पहुंच गई। वहीं, 174 ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं जहां आज तक बिजली नहीं है। यहां के बच्चों को बिना बिजली के पढ़ाई करनी पड़ रही है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन सरकारी विद्यालयों में बिजली नहीं है, उनके कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया गया है। इनमें 94 सरकारी विद्यालयों में कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है। अन्य 80 सरकारी विद्यालय ऐसे हैं, जो 40 मीटर की दूरी से अधिक हैं। जिसके चलते बिजली विभाग द्वारा बिजली की लाइन बिछाने और अतिरिक्त खंभे लगाने के लिए एस्टीमेट बनाया गया था। जिसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है। धनराशि स्वीकृति होने पर जल्द ही कनेक्शन भी मिल जाएंगे।
उमस से बच्चों की तबीयत बिगड़ी
जनपद में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से विद्यालयों में आने वाले बच्चों की हालत काफी खराब हो रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में मंगलवार को पढ़ने के लिए आए कुछ बच्चों की हालत उमस भरी गर्मी से खराब हो गई। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को बुलाया।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया गया है। कनेक्शन देने में बिजली विभाग की तरफ से लापरवाही की जा रही है। जिन विद्यालयों के कनेक्शन मिल चुके हैं, उनमें मीटर लगाए जा रहे हैं। - रामपाल सिंह, बीएसए
जिन विद्यालयों के नए कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किए हैं उन सभी को कनेक्शन दे दिए गए हैं। और जो विद्यालय 40 मीटर की दूरी से अधिक के कनेक्शन हैं, उनकी लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट भी बनाकर भेजा जा गया है। एस्टीमेट की धनराशि जमा होने पर बचे विद्यालयों में भी बिजली कनेक्शन दे दिए जाएंगे। - राहुल कुमार, अधिशासी अभियंता