फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no electricity for six days, hundreds of families affected

Lalitpur News: छह दिनों से गुल है बिजली, सैकड़ों परिवार प्रभावित

Sat, 03 Feb 2024 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity for six days, hundreds of families affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार(ललितपुर)। तालाब के समीप लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में बीते दिनों एक डंपर ने टक्कर मार दी थी, इससे ट्रांसफार्मर गिर गया था, तब से बिजली गुल है।
ढिमरौला मोहल्ले से रविवार दोपहर गुजर रहे डंपर ने खंभे में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो खंभों सहित उस पर रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली काट दी गई। गनीमत रही कि आस-पास लोगों के न होने के कारण जनहानि बच गई। विद्युत विभाग के जेई ने थाने में दोषी पर कार्रवाई के लिए पत्र दिया, लेकिन छह दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे ढिमरौला मोहल्ला समेत गदयाना तिराहे के सैकड़ों परिवार अंधेरे में रह रहे हैं।
विज्ञापन


----------वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।-चंद्रशेखर, अवर अभियंता विद्युत वितरण खंड-बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed