फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no book to read in the library, the book lover is sad

पुस्तकालय: युवाओं को पढ़ने के लिए न किताबें और नहीं बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां

Thu, 15 Sep 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
There is no book to read in the library, the book lover is sad
ललितपुर। शहर में बने नगर पालिका परिषद के पुस्तकालय का बुरा हाल है। यहां न तो किताबें हैं और न ही फर्नीचर। इसके साथ ही जगह-जगह सीलिंग टूट गई और छत से पानी टपकता है। इसके चलते यहां पहुंच रहे पुस्तक प्रेमियों और युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ता है। नगर पालिका के अधिकारी भी इसे लेकर संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका ने पुस्तकालय बनवाया है। पहले यहां बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंचते थे, लेकिन समय के साथ यहां के हालात बिगड़ते गए। आलम यह है कि इस पुस्तकालय में न तो कंपटीशन बुक हैं और न हीं यहां बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर है। नतीजतन यहां आने वाले करीब 60 युवाओं में से 20 को वापस लौटना पड़ता है। हॉल में लगीं 36 एलईडी में 24 खराब पड़ी हैं। जबकि इनवर्टर भी ठीक न होने से बिजली जाते ही अंधेरा पसर जाता है। जिससे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए ठंडे पानी तक की सुविधा नहीं हैं। आरओ लगा, लेकिन ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं
विज्ञापन

पुस्तकालय का भवन भी जर्जर हालत में हो गया है। इसके सभी कक्षों के छतों से पानी टपक रहा है। ऐसे में युवाओं बारिश में बैठने पर दिक्कत हो जाती है। इसके अलावा कक्षों में लगी सीलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जो कभी भी गिर सकती है। इसका कुछ भाग गिर भी गया है। इससे आधे कक्ष में अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय में प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। एलईडी लाइटें खराब होने से पूरे दिन अंधेरा पसरा रहता है।- भरत
पानी की सुविधा की गई है, लेकिन वाटर कूलर न होने से ठंडा पानी पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है।- सत्यम यादव
कुर्सियों की अधिक कमी है। कुछ देर से आने वाले युवाओं को कुर्सियां नहीं मिल पातीं है। ऐसे में वापस होना पड़ता है।- हरगोविंद
कक्ष में लगी एलईडी लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कम लाइटें जलने से कम प्रकाश मिलता है। इससे पढाई में दिक्कत होती है।- सोनम
शौचालयों में पाइप खराब पड़े हुए हैं। पानी बर्बाद हो रहा है। इससे कई बार मोटर चलाना पड़ती है, तब पीने को पानी मिलता है।- अमित कुमार साहू
नगर पालिका के पुस्तकालय को सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद प्रतिवर्ष तीन लाख रुपये मरम्मत के लिए मिलेगा। इसके लिए ऑल इंडिया लाइब्रेरी के डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह से संपर्क किया गया है। जल्द ही यहां पर डेढ़ हजार पुस्तकें मिलेंगीं।- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed