{"_id":"67f6bd7426f441091d001914","slug":"there-is-no-arrangement-for-drinking-water-in-the-city-passersby-are-troubled-for-water-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-133070-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहर में नहीं प्याऊ का इंतजाम, पानी के लिए राहगीर हाेते परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहर में नहीं प्याऊ का इंतजाम, पानी के लिए राहगीर हाेते परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में आ रहे हैं तो यहां पर ठंडे पानी की उम्मीद न करें। अब तक यहां पर नगर पालिका द्वारा प्याऊ का इंतजाम नहीं किया गया है। राहगीर हैंडपंप पर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
नगर में गर्मी के मौसम में सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर ठंडे पानी की सुविधा को प्याऊ लगवाए जाते हैं। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की होती है। प्याऊ पर घड़ों में पानी भरने व पानी पिलाने के लिए दो मजदूर लगाए जाते हैं। इससे लोगों को ठंडा पानी मिलता रहता है। लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। लेकिन, वर्तमान में जनपद का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे दिन में गर्मी के साथ ही चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ है। इसके बाद भी अब तक नगर पालिका द्वारा प्याऊ नहीं लगवाया गया है।
शहर में आ रहे राहगीर ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अंत में हैंडपंप पर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। यह हाल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, वर्णी चौराहा, सदनशाह चौराहा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, सावरकर चौराहा, आजादचौक, नदीपुरा, कंपनी बाग, सुपर मार्केट, कचहरी, बीएसए चौराहा, बड़ी पानी की टंकी, राजघाट रोड, नवीन गल्ला मंडी, चौराहा, पिसनारी चौराहा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों का बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
शहर में राहगीरों व अन्य लोगों को ठंडे पानी की सुविधा के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही प्याऊ लगवाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-सरला जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद