{"_id":"6866d1694d852d8b350992ea","slug":"there-are-only-buses-in-documents-and-only-a-few-on-the-road-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-138357-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दस्तावेजों में बसें ही बसें सड़क पर नाम मात्र की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दस्तावेजों में बसें ही बसें सड़क पर नाम मात्र की
विज्ञापन
ललितपुर। परिवहन विभाग ने निजी बसों को परमिट तो जारी कर दिया, लेकिन धरातल पर इनके संचालन की जांच करना उचित नहीं समझा। ऐसे में दस्तावेजों में ही बसों का संचालन हो रहा है। सड़क से आधी बसें नदारद हैं, तो कई निर्धारित रूटों पर चल ही नहीं रही हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। मजबूरन उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग के अनुसार 139 बसें जनपद से चल रही हैं। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक बसें झांसी से संचालित हो रही हैं। इन बसों के निर्धारित रूट पर नियमित चलने व सवारियों की संख्या भी तय की गई है। संचालन का समय व स्थान भी निर्धारित है। बसों के संचालन की स्थिति व मानकों की जांच का जिम्मा परिवहन विभाग का है।
लेकिन, अधिकांश बसें निर्धारित रूट पर नहीं चल रही हैं। कुछ बस संचालकों ने अधिक परमिट ले लिए हैं। वे एक परमिट से एक ओर आधी दूरी तय कर रहे हैं, वहीं दूसरे परमिट पर वापस हो रहे हैं। यानी कि आधे-आधे मार्ग तक ही बसें चल रही हैं। संवाद