{"_id":"5ffddeda8ebc3e31965c50b4","slug":"theft-in-bajaj-power-plant-five-home-lalitpur-news-jhs1859046159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर प्लांट में पांच आवासों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर प्लांट में पांच आवासों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व सामान चोरी
विज्ञापन
बजाज पावर प्लांट के अंदर रहने वाले अधिकारियों के घर में चोरी के बाद अलमारी का बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार (ललितपुर)। थाना बार के अंतर्गत ग्राम चिगलौवा स्थित पॉवर प्लांट के आवासों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात व सामान चोरी कर लिए गए। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी पीड़ित लोग वारदात के समय शहर से बाहर थे। उनका कहना है कि वापस लौटने पर ही पता चल सकेगा कि कितना सामान चोरी हुआ है।
बजाज पावर प्लांट में असिस्टेंट मैनेजर अमरदीप शर्मा पुत्र रामजीवन शर्मा मूल निवासी मोहल्ला शक्ति नगर थाना मिलेरिया, जिला रायबरेली ने थाना बार को एक तहरीर देकर बताया कि वह टावर दो के फ्लैट संख्या 264 में रहते हैं। वह दस जनवरी को निजी कार्य से लखनऊ गए थे और 12 जनवरी को सुबह वापस लौटकर आवास से पहुंचे तो देखा कि उनके दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे के अंदर अलमारी खुली हुई पड़ी हुई थी। लॉकर से जेवरात और नगदी भी गायब थी। जब आसपास के लोगों से पता किया तो मालूम चला कि टावर टू के ही फ्लैट संख्या 216 में रहने वाले सुधीर कुशवाहा, 212 संख्या फ्लैट के पुरुषोत्तम प्रजापति, 213 के अभिषेक कोहली के घर में भी चोरी हुई हैं। वहीं टॉवर एक के फ्लैट संख्या 161 में रहने वाले विपुल मिश्रा व टावर थ्री के 392 संख्या फ्लेट निवासी जाहददुल इस्लाम के घर भी चोरी हुई है। हालांकि जिन फ्लैटों में रहने वालों के यहां चोरी हुई हैं, वह लोग अपने-अपने घर गये हैं। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उन फ्लैटों से चोर कितना समान ले उड़े। तहरीर देते समय चोरी गए समान की सूची बाद में देने को कहा गया हैं।
जिले के सबसे औद्योगिक कारखाने के अंदर रहने वाले अधिकारियों के यहां हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पुलिस की जिला की फील्ड यूनिट एवं सर्वलांस टीम ने जांच पड़ताल की। फिलहाल थाना बार पुलिस ने असिस्टेंट मैनेजर तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।

बजाज पावर प्लांट के अंदर रहने वाले अधिकारियों के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान- फोटो : LALITPUR

बजाज पावर प्लांट के अंदर रहने वाले अधिकारियों के घर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन