फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Theft attempt in Babaghat temple, CCTV cameras also tampered with

Lalitpur News: बाबाघाट मंदिर में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़

Sun, 21 Jan 2024 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Theft attempt in Babaghat temple, CCTV cameras also tampered with
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला चौबयाना स्थित बाबाघाट मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर शुक्रवार रात को चोरों ने चोरी का प्रयास किया। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई।
बाबाघाट मंदिर पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो यहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा था। मंदिर में रखे सामान का निरीक्षण किया गया तो सब कुछ सुरक्षित मिला, लेकिन यहां लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो कुछ लोग मंदिर में चोरी का प्रयास करते देखे गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आशीष चौबे निवासी पुरानी बाखर चौबयाना ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

------
सात वर्ष पूर्व हो चुकी है मंदिर में चोरी की घटना
वर्ष 2016 में भी बाबाघाट मंदिर में चोर मंदिर की खिड़की तोड़कर यहां रखी अष्टधातु की मूर्तियां और उनके छत्र चोरी कर ले गए थे। कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन सात वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद न तो चोर पकड़े गए और न ही मूर्ति बरामद हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी के एक सप्ताह बाद दर्ज नहीं हुई एफआईआर
14 जनवरी की रात पुराना रजवारा पुल के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर यहां रखी दानपेटी चुरा ले गए थे। दानपेटी पास में ही एक खेत में टूटी मिली थी। पुजारी आनंद मालवीय ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

----------
बाबा घाट मंदिर में चोरी के प्रयास की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया था। जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed