फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The youth was injured by the throat with sharp weapons

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार हथियार से गला काटकर किया घायल्र

Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The youth was injured by the throat with sharp weapons
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर मेें रास्ते में जा रहे एक युवक पर हमला हो गया। किसी ने उसका गला धारदार हथियार से काट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल में उपचार को ले गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास निवासी जितेंद्र (30) पुत्र विमल कुमार जैन सोमवार को घर के बाहर गली में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसका किसी ने धारदार हथियार से उसके गले पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और कांस्टेबिल महेंद्र कुमार द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घायल की मां ने बताया कि एक रिश्तेदार ने उसके बेटे पर हथियार से हमला किया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। पत्नी की शिकायत के बाद युवक का 151 में चालान काटा था। अब उसके द्वारा घर पर ही खुद ही गले को धारदार हथियार से गला काटने की बात बताई गई है। मामले की जांच की जा रही है। यदि परिजन आरोप लगा रहे हैं तो शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed