फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   the youth expressed their anger by undertalking a padyatra for road not built

खस्ताहाल सड़क से बेहाल युवाओं ने पदयात्रा कर जताया विरोध

Tue, 14 Dec 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
the youth expressed their anger by undertalking a padyatra  for road not built
सड़क बनवाने की मांग कर पद यात्रा करते युवक - फोटो : LALITPUR
ङोगरा खुर्द (ललितपुर)। दस साल से जर्जर महरौनी-नाराहट मार्ग न बनवाने के विरोध में युवाओं ने सोमवार को महरौनी से मिदरवाहा तक पद यात्रा विरोध जताया। युवाओं ने कहा कि हर बार चुनाव में सड़क बनवाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन बाद में कोई इस ओर मुड़कर नहीं देखना चाहता। उन्होंने कहा कि यदि सड़क न बनी तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि प्रथम चरण में महरौनी से मिदरवाहा तक युवाओं ने करीब सात किमी की पदयात्रा सोमवार को पूरी की है। द्वितीय चरण पठा से प्रारंभ होकर ककरुआ में विराम होगा। इस तरह से पदयात्रा पांच चरणों में पूर्ण होगी। उनका उद्देश्य सिर्फ महरौनी से नाराहट तक की सड़क का निर्माण कराना है और जो प्रतिनिधि सड़क का निर्माण करवाएगा युवा उसके समर्थन में रहेंगे। पदयात्रा के बाद आगे की रणनीति सभी के सामने बनाई जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बड़ोनिया, अभिषेक पुरोहित, अंकित पाठक, धुव्रसिंह बुंदेला, अभिषेक मिश्रा, देवेंद्र पटेल, मोहित उपाध्याय, फिरोज खान, रोहित पांडे , संदीप तिवारी , तेज सिंह परिहार, अनिकेत पांडे , अक्षय पाटकर, अनिकेत यादव, उत्तम विजय कुमार ,रूपेश, महेंद्र, आदर्श रावत , मनोज सेन, कैलाश पटेल, दीपक, रानू तिवारी, बलवीर पटेल ,जयप्रकाश, नरेंद्र पटेल , नाथूराम पाल, गोलू, अरविंद पटेल ,श्रीकेश मुखिया, बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर, रानू बुंदेलखंडी, नितिन तिवारी, सिरजन सतभैया, विनय चौरसिया, अरुण खटीक, ब्रजभान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed