फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man raped the girl by taking her to the farm

खेत पर ले जाकर युवक ने किया बालिका के साथ दुष्कर्म

Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The young man raped the girl by taking her to the farm
ललितपुर/जखौरा। जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका को मां द्वारा खेत पर बुलाने के बहाने से ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका के चीख पुकार करने पर उसकी पिटाई की गई। आधी रात को युवक उसे घर के निकट छोड़कर भाग गया। घर पहुंची बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मई की शाम करीब सात बजे चौकी राजघाट अंतर्गत गांव काला पहाड़ निवासी राजू सहरिया (27) उसके घर पहुंचा। आरोपी ने उसकी आठ वर्षीय बेटी से कहा कि उसकी मां ने खेत पर बकरियों को भगाने के लिए बुलाया है। इस पर बेटी उसके साथ खेत पर चली गई। आरोप है कि राजू ने खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी चिल्लाई तो उसे मारा पीटा और धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे। रात में करीब बारह बजे राजू उसकी बेटी को उसकेे घर के पास छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर बेटी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-------------
परिजन समझे कि गांव में रह रहे ताऊ के यहां सो गई होगी
शाम करीब सात बजे घर से गई बालिका जब देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने समझा कि वह घर से कुछ दूरी पर रह रहे ताऊ के यहां रुक गई होगी। बालिका की मां ने बताया कि इससे पहले भी वह ताऊ के घर जाकर रुक जाती थी, इसलिए कहीं खोजा नहीं। लेकिन रात करीब 12 बजे जब वह रोती हुई घर पर आई तो घटना की जानकारी मिली। तब जाकर उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
गांव में मामा के घर रहता है आरोपी युवक
जानकारी के मुताबिक कुछ समय से आरोपी युवक गांव में अपने मामा के घर रह रहा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed