{"_id":"6612ef993e3c2e75450d9db4","slug":"the-young-man-had-staged-a-kidnapping-drama-to-repay-the-betting-loan-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-293929-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सट्टा का कर्ज चुकाने के लिए युवक ने रचा था अपहरण का नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सट्टा का कर्ज चुकाने के लिए युवक ने रचा था अपहरण का नाटक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपहरण कर युवक से छह लाख की फिरौती मांगने का पटाक्षेप पुलिस ने मात्र 36 घंटे के अंदर ही कर दिया। युवक ने सट्टा में हुए कर्ज को चुकाने के लिए अपने अपहरण का ताना-बाना दो साथियों के साथ मिलकर बुना था।
एसपी मोहम्म्द मुश्ताक ने बताया कि चार अप्रैल को कोतवाली महरौनी अंतर्गत कुम्हैडी के सूरज ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसका 25 वर्षीय पुत्र लापता है। इसके बाद सूरज ने बताया था कि व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पुत्र के अपहरण व हत्या किए जाने के मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर एसओजी, सर्विलांस, साइबर थाना और महरौनी पुलिस को लगाया गया था। परिवारीजनों से घटना के संबंध में जो जानकारी दी, उसमें भिन्नता पाई गई थी। जब कड़ी से कड़ी को जोड़ा गया तो पूरा मामला खुल गया। मनोज ने अपने अपहरण की साजिश स्वयं रची थी। उसके साथ अखिलेश जोशी निवासी कुम्हैडी और बलवान लोधी निवासी लरगन भी शामिल था। रविवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
मनोज ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा लगाने के दौरान करीब छह लाख रुपये हार गया था। उसके ऊपर कर्जा हो गया था। कर्ज न लौटाना पड़े, इसके लिए उसने फिरौती मांगने व हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
इस तरह बुना था अपहरण का ताना-बाना
मनोज ने बताया कि उसने फिरौती मांगने व स्वयं की हत्या की साजिश की योजना अपने दोस्त अखलेश की दुकान पर बनाई थी, इसमें उसका दोस्त बलवान भी शामिल रहा। गांव की दुकान से 300 ग्राम रस्सी खरीदकर तीनों खिरिया वाली नदी के पास पहुंचे। यहां एक खेत के पास रस्सी से अखलेश अपने हाथ पैर बंधवाकर जमीन पर लेट गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा। अखलेश ने उसे गालियां देते हुए उसके फोन से वीडियो बनाया। इसके बाद वह लोग अखलेश की दुकान पर आ गए। वह गांव में घूमता रहा और लौटकर अखलेश की दुकान पर पहुंच अपनी गाड़ी खराब बोलकर कल ले जाने की बात कहकर चला गया था। रात आठ बजे पत्नी साधना को धमकी भरे मैसेज भेजे और स्वयं द्वारा बनाया गया वीडियो भी भेजा। इसके बाद वह खेत पर ही सो गया था। इस दौरान वह अपना फोन स्विच ऑफ किए रहा।
-- -- -- -- -
बहन के घर जाकर बदल लिया था जीजा का फोन
मनोज इतना चालाक था कि अपहरण का नाटक करने से पूर्व तीन अप्रैल को वह सतरवांस में अपनी बहन के यहां गया। यहां उसने अपने जीजा पुष्पेंद्र का मोबाइल फोन अपने फोन से बदल लिया और सिम भी बदल ली थी।
-- -- -- -- -- -- --
50 हजार व डेढ़ लाख के लालच ने बनाया अपराधी
अखिलेश व बलवान को रुपयों का लालच देकर मनोज ने अपने प्लान में उसे शामिल कर लिया था। फिरौती की रकम मिल जाने के बाद मनोज ने अखिलेश को 50 हजार व बलवान को डेढ़ लाख देने का वादा किया था। शेष रुपयों से अपना कर्ज चुकाने की बात कही थी।