फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man committed suicide by hanging himself from his wife's saree.

Lalitpur News: युवक ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर दी जान

Tue, 11 Apr 2023 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from his wife's saree.
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बुढ़वार निवासी विशाल पुत्र सोबरन ने सोमवार दोपहर में खेत में कटाई का काम किया। इसके बाद बाल कटवाने की बात कहकर घर आ गया और अपने कमरे में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम बुढ़वार निवासी विशाल (22) पुत्र सोबरन सोमवार दोपहर में परिजनों के साथ खेत पर गेहूं की फसल कटाई के लिए गया था। जहां दोपहर तक उसने काम किया। शाम करीब चार बजे उसने मां से बाल कटवाने के लिए सौ रुपये मांगे और रुपये लेकर गांव चला गया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे जब परिजन घर पहुंचे तो मकान की कुंडी अंदर से लगी थी। जिस पर उसका एक भाई मकान की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और कमरे में अंदर जाकर देखा तो विशाल कमरे में म्यारी पर पत्नी की साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। उसका भाई चीखता चिल्लाता हुआ मकान के दरवाजे खोलकर बाहर की ओर भागा। परिजनों ने अंदर जाकर देखा और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की दो वर्ष पहले ही लॉक डाउन के समय शादी हुई थी और उसकी आठ माह की एक बेटी है। मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि विशाल एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने यह कदम किस वजह से उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed